आस लिए पलकें बिछाए बैठे हैं,
जब भी आओ पूरी तरह आना,
बड़े प्यार से तिनकें संजोए हैं,
विनती है तुमसे बस न सताना।
जब भी आओ पूरी तरह आना,
बड़े प्यार से तिनकें संजोए हैं,
विनती है तुमसे बस न सताना।
गिन रही हूं दिल थाम के धड़कनों को,
छोटी छोटी किलकारियाँ जो सुननी हैं,
सभी की नज़रें टिकी हैं दरवाज़े पे,
नन्हें कदमों की आहट जो सुननी हैं।
बस अब साथ ही आना हँसते-हँसाते,
विनती है ये, मायूस न करना,
नोंक-झोंक से बंधन को बढ़ाते जाना,
और मेरी धड़कनों को यूं ही सहेज लेना।
बस अब साथ ही आना हँसते-हँसाते,
विनती है ये, मायूस न करना,
नोंक-झोंक से बंधन को बढ़ाते जाना,
और मेरी धड़कनों को यूं ही सहेज लेना।
No comments:
Post a Comment