एक मुद्दत से कर रही हूँ इंतज़ार तेरा,
मियाद पे मियाद चढ़े जा रही है,और मैं खड़ी हूँ दरवाजे पे,
तुझसे मिलने की बस आस लिए ।
संजोये रखा है काफी जतन से,
सालों पुराने इस सपने को,
मिलना होगा एक दिन जरुर तुझसे,
इसी उम्मीद में हूँ पलकों को बिछाये हुए ।
तेरे आने की आहट सुनने को,
धीमे धीमे चूल्हा फूंक रही हूँ,
और तेरी मुँह दिखाई के लिए,
तिनका तिनका भी जोड़ रही हूँ ।
अब तो आँखें भी पथरा गई हैं,
सब्र का इम्तिहान देते देते,
कभी बीते समय की दुहाई देते,
तो कभी जिम्मेदारियों के हिसाब लेते ।
No comments:
Post a Comment